You are currently viewing पंजाब में दो पक्षों में भीषण टकराव, चली गोलियां, स्थिति तनावपूर्ण

पंजाब में दो पक्षों में भीषण टकराव, चली गोलियां, स्थिति तनावपूर्ण

फ्रंट लाइन (जालन्धर) पंजाब में पड़ते क्षेत्र ब्यास में दो पक्षों के बीच टकराव के चलते फायरिंग होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि ब्यास में दो पक्ष आमने-सामने हो गए हैं तथा दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चला दी गईँ। दोनों पक्षों में फायरिंग के बाद स्थित काफी गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। हिंसक टकराव में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। 
जानकारी मिली है कि डेरा ब्यास के समर्थक और निंहग सिख आमने-सामने हो गए हैं, जिसके चलते स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है लेकिन दोनों पक्षों में कई राऊंड फायर भी हुई है। फिलहाल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है तथा स्थिति बारे जायजा लिया जा रहा है।
Fierce clash between two sides in Punjab, shots fired, situation tense

Leave a Reply