फ्रंट लाइन (चंडीगढ़) पंजाब में सरकार बनने को लेकर सामने आ रहे एग्जिट पोल के नतीजों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से ख़ारिज किया गया है। इस संबंधित प्रैस कांफ्रैंस करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने कहा कि यह एग्जिट पोल गलत तरीके से सामने लाए गए है और कांग्रेस इन पोल को नकारती है। वेरका ने कहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल के नतीजों के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को 54 -54 सीटें दीं गई थीं।
उन्होंने कहा कि नतीजों दौरान कांग्रेस को 75 सीटें हासिल हुई जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ़ 20 सीटें ही जीत सकी और उस समय एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हो गए। इस बार भी एग्जिट पोल के नतीजे बिल्कुल गलत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वेरका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

