You are currently viewing संगीत जगत के लिए बुरी खबर। संगीत गुरु धर्मेंद्र कत्थक जी का हुआ निधन

संगीत जगत के लिए बुरी खबर। संगीत गुरु धर्मेंद्र कत्थक जी का हुआ निधन

फ्रंट लाइन (रमेश कुमार)पिछले 38 साल से संगीत की दुनिया में सक्रिय योगदान देने वाले जालंधर के मशहूर संगीत गुरु धर्मेंद्र कथक का शनिवार को निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 55 साल थी। श्री कथक क्लासिकल म्यूजिक से जुड़े एक बड़े नाम थे। गायक मास्टर सलीम जैसे दिग्गजों के साथ सुगंधा मिश्रा, नवराज हंस व टीवी रियलिटी शो की चर्चित गायिका ज्योतिका टांगरी को भी उन्होंने संगीत के गुर सिखाए थे।उन्होंने कई सिगिंग स्टार तैयार किए, जिन्होंने रियलिटी शो में जाकर जालंधर का नाम रोशन किया।
परिवार के मुताबिक पिछले कुछ दिन से श्री कथक की तबियत खराब चल रही थी। शनिवार को सुबह अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। जालंधर के देओल नगर में रहने वाले धर्मेंद्र कथक पंजाब के संगीत जगत में बड़ा नाम था। खासकर, क्लासिकल म्यूजिक में कई बड़े गायकों ने उनके जरिए अपनी गायकी को धार दी थी। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। Bad news for the music world. Music Guru Dharmendra Kathak ji passed away

Leave a Reply