You are currently viewing जालंधर: विधायक बावा हेनरी के पेट्रोल पंप पर एक बार फिर चली गोली
once-again-shot-at-the-petrol-pump-of-mla-bawa-henry

जालंधर: विधायक बावा हेनरी के पेट्रोल पंप पर एक बार फिर चली गोली

फ्रंट लाइन (रमेश कुमार) जालंधर में एक बार फिर से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के हेनरी पेट्रोल पंप पर गोली चलने की सूचना मिली है। बावा हेनरी के पेट्रोल पंप पर गोली चलने के बाद आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल हुई।
मौके पर मिली जानकारी के अनुसार विधायक बावा हेनरी के दफ्तर में दो पक्षों के बीच समझौते को लेकर मीटिंग चल रही थी। इस मीटिंग में अवतार हेनरी आप शामिल नहीं थे। इसी दौरान एक पक्ष के युवक की तरफ से लाइ गई रिवाल्वर की गोली चल गई। ये गोली जानबूझ कर चलाई गई या गलती से चली है इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें एक युवक घायल हुआ है जिसे भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घायल को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया है और जिसने गोली चलाई है उसे पुलिस थाने के गई है, मामले की जांच जारी है।
Once again shot at the petrol pump of MLA Bawa Henry

Leave a Reply